रायपुर

आईटीआई भर्ती, कल सत्यापन
21-Jul-2024 6:02 PM
आईटीआई भर्ती, कल सत्यापन

रायपुर, 21 जुलाई। राज्य के आईटीआई  में छात्रावास अधीक्षक एवं  अधीक्षिका के पदों पर आठवें चरण का दस्तावेज सत्यापन कल  22 जुलाई  को होगा। अभ्यर्थियों को सुबह 9:30 बजे से आईटीआई सड्डू  में बुलाया गया है। अभ्यर्थियों को एसएमएस/व्हाट्सएप्प पर भी सूचना भेजी जा रही है। कट ऑफ मार्क्स संचालनालय की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। उक्त चरण में रिक्त पदों के विरूद्ध लगभग 3 गुना या सामान प्राप्तांक होने पर उक्त प्राप्तांक धारक सभी अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन हेतु बुलाया गया है। सभी अभ्यर्थी अद्यतन जानकारी वेबसाइट https://cgiti.cgstate.gov.in/ का अवलोकन करते रहें।

 दस्तावेज सत्यापन उपरांत संबंधित अभ्यर्थी आगामी दिवस को दोपहर 1: 00 बजे तक उसी स्थल पर पंजीयन प्रभारी के पास अपना दावा/ आपत्ति भी  कर सकते हैं।


अन्य पोस्ट