रायपुर

आर मुरली तेलुगु महासंघ के अध्यक्ष, तुलसी राव महासचिव
21-Jul-2024 6:00 PM
आर मुरली तेलुगु महासंघ के अध्यक्ष, तुलसी राव महासचिव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 जुलाई। सभी जिलों के आंध्र एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने रिटायर्ड इंजीनियर आर मुरली को छत्तीसगढ़ तेलुगु महासंघ का अध्यक्ष चुना गया। तुलसी राव को महासचिव तथा कोषाध्यक्ष बिलासपुर से बनाया गया।

 आंध्र एसोसिएशन रायपुर के अध्यक्ष  जी स्वामी (पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ तेलुगु महासंघ) एवं उपाध्यक्ष टी श्रीनिवास रेड्डी एवं आंध्र एसोसिएशन बिलासपुर, आंध्र  एसोसिएशन जगदलपुर एवं आंध्र एसोसिएशन भिलाई एवं दुर्ग के अध्यक्ष एवं सचिवों ने श्री मुरली को देने का वादा किया।

इस अवसर पर तेलुगु वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष  टी गोपी, तेलुगु समाज के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने अपना पूर्ण समर्थन आर मुरली  को देने का भरोसा दिया और छत्तीसगढ़ तेलुगु महासंघ के उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी। मौजूद लोगों ने  15 लाख तेलुगु आंध्र प्रवासियों की प्रदेश स्तर पर पहचान के लिए कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने की  शपथ ली।


अन्य पोस्ट