रायपुर
कल रक्तदान शिविर
20-Jul-2024 4:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 20 जुलाई। हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन ने मेकाहारा में हॉस्पिटल में इलाज करवा रहे मरीजों के लिए निशुल्क रक्त उपलब्ध करवाने कल रक्तदान का महाकुंभ आयोजित किया है। मेगा ब्लड कैंप 21 जुलाई को मेकाहारा में होगा। इसमें डिप्टी सीएम अरुण साव एवं स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल समेत कई गणमान्य शामिल होंगे।
हेल्पिंग हैंड्स क्लब के संरक्षक मनोज गोयल ने बताया कि पिछले 2 महीने से क्लब की टीम इस शिविर की तैयारी में जुटी हुई है। इसी तरह से देवेन्द्र नगर बालाजी विद्या मंदिर में भी रक्तदान शिविर आयोजित है जो सुबह 10 बजे से 4 बजे तक चलेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे