रायपुर

अष्टाह्निका पर्व पर शांति धारा
20-Jul-2024 4:41 PM
अष्टाह्निका पर्व पर शांति धारा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 जुलाई।
श्रीआदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर मालवीय रोड में शनिवार को अष्टाह्निका पर्व के अवसर पर विशेष पूजन अभिषेक एवं  शांति धारा का आयोजन किया गया ।  ट्रस्ट कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष श्रेयश जैन  ने बताया कि प्रात 8.30 बजे पार्श्वनाथ बेदी में प्राचीन प्रतिमा 6 वे तीर्थंकर पद्म प्रभु भगवान का प्रासुक जल से अभिषेक और  लघु शांति धारा की गई। आज की र शांतिधारा  श्रेयश जैन ने और शांति धारा का उच्चारण कोषाध्यक्ष दिलीप जैन ने  किया। तत्पश्चात सभी ने भगवान की आरती और  महाअर्घ्य चढ़ा विसर्जन किया गया। आज के कार्यक्रम में रवि जैन,कुमुद जैन, ,कुमुद जैन,कीर्ति जैन,प्रणीत जैन,राशु जैन, श्रद्धेय जैन विक्की,राज जैन,किशोर जैन,लोकेश जैन उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट