रायपुर
भूपेश ने कहा, पांडेय साक्ष्य दें, शर्मा बोले- सौम्या के बारे में बोलकर दिखाएं..
19-Jul-2024 4:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 जुलाई। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय के महादेव सट्टा ऐप को लेकर लोकसभा में जो ग़लत बयानी की है उसके ख़िलाफ़ लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष याचिका प्रस्तुत की है। बघेल ने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि न्याय मिलेगा और सांसद अपने बयान के साक्ष्य प्रस्तुत करेंगे। इस पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने बघेल को चुनौती दी है। शर्मा ने कहा हिम्मत है तो सौम्या चौरसिया के बारे में बोल के दिखाए।आपकी सरकार में हुए तमाम घोटालों का पर्दाफाश हो रहा है।हर दिन नए सबूत मिल रहे है जमीन के अंदर से नकली होलोग्राम खोद के निकाले जा रहे है,संतोष पांडे से आप चुनाव हार चुके है अब आपकी ड्रामेबाजी नहीं चलेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे