रायपुर

संतोषी नगर के युवक की लाश आमानाका के पास मिली
18-Jul-2024 4:16 PM
संतोषी नगर के युवक की लाश आमानाका के पास मिली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 जुलाई।
आमानाका इलाके में एक अज्ञात लाश मिली है।मृतक की उम्र करीब 35 से 40 साल की लगती है। मृतक के दाएं हाथ में गोदना से मां लिखा हुआ है। उसने हाफ पैंट और टी-शर्ट पहनी है। 

पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के हवाले से बताया  है कि युवक की लाश दो से तीन दिन पुरानी है। लाश के चेहरे को जानवरों ने नुकसान पहुंचाया है।  पुलिस लाश पर मिले कपड़े, गोदना और कद-काठी के आधार पर पहचान करने की कोशिश कर रही है। बीते कुछ दिनों में आसपास के थानों में गुमशुदगी के मामलों को भी खंगाला जा रहा है। 

बताया गया है कि मृत युवक शिवाजी चौक संतोषी नगर का निवासी है। पिता की मृत्यु के बाद वह मां के साथ रहता था। और ऑटो रिक्शा चलाता था। वह सोमवार से घर नहीं लौटा था। आमानाका घटना स्थल पर वह कैसे गया यह स्पष्ट नहीं है, लेकिन उसका रिक्शा लाश से थोड़ी दूर पर मिला है। पुलिस ने मृतक की शिनाक्त कर ली है। 
 


अन्य पोस्ट