रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 जुलाई। राजधानी में 15-16 की रात में दो वाहन चोरी हो गए अज्ञात चोर फर्नीचर से भरा चारपहिया और घर के बाहर से बाईक को चोरी कर ले गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस के तहत 303-2 का अपराध दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक रवि केसरी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि खमतराई मे रहता है। तथा फर्नीचर ब्रिकी का काम करता हूं टाटा एस वाहन सीजी 04 एलपी 4592 को उसका साला राहुल केशरवानी ने दुकान से फर्नीचर लोड कर राहुल फर्नीचर के सामने श्रीनगर रोड मे रिात्रि 11-00 बजे को खडी किया हुआ था। करीबन 11-30 बजे वहां के गार्ड ने बताया कि टाटा एस वाहन जिस स्थान पर खडी किये थे वहां पर नही है। पता तलाश करने पर नही मिला। उसके कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया। इधर आरंग क्षेत्र के ग्राम डोमा में कल रात घर के बाहर से बाइक चोरी हो गई। अज्ञात चोर रात में बाइक का लॉक खोल उसे चुरा ले गया। रेज राम साहू की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई किया।

बोरी में शराब रखे थे, पुलिस को देखते ही भागने लगे, गिरफ्तार
तिल्दा नेवरा इलाके में अवैध शराब तस्करी करने वाले दो युवको को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 49 पौवा शराब को जब्त कर आबकारी एक्ट का अपराध दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली थी। कि दो व्यक्ति एक काला रंग की बाइक सीजी 25 जे 2356 में अवैध रूप से प्लास्टिक बोरी में शराब रखकर बिक्री करने बगदई से सासाहोली तिल्दा की ओर जा रहे हैं। मुखबिर सूचना तिल्दा ओवरब्रिज के पास चेेक प्वांइट लगाकर पुलिस ने संदेह पर दो व्यक्ति रोककर वेगुलाबी रंग के प्लास्टिक बोरी में कुछ सामान रखे हुए थे। जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे।
जिसे पकड़ नाम पता पूछने पर अपना रेख लाल धीरे, दीपचंद कोसरिया तिल्दा नेवरा रहने वाले बताया। तलाशी लेने पर गुलाबी रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर 49 पौवा पाया गया। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है।