रायपुर

शिवसेना उद्धव गुट ने मनाया स्थापना दिवस
15-Jul-2024 5:08 PM
 शिवसेना उद्धव गुट ने  मनाया स्थापना दिवस

रायपुर, 15 जुलाई। छत्तीसगढ़ शिवसेना (उद्धव गुट) ने 41वें स्थापना दिवस मनाया।कार्यालय में शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रध्दांजलि दी। प्रदेश के महासचिव एच.एन. सिंह पालीवार ने बताया कि इस मौके पर बैठक में संगठन विस्तार  के साथ आगामी नगरीय निकाय चुनाव में राजधानी  समेत अन्य जिलों में भी प्रत्याशी उतारने का फैसला लिया गया। आज के कार्यक्रम में सुनील कुकरेजा, संजय नाग, बल्लू जांगड़े, सुरेश तिवारी, आनंद तिवारी, मुरारी सोनी, प्रकाश यादव, घनश्याम यादव, मोहित सिन्हा, साई प्रजापति, धनंजय गोयल, हरीश साहू, राजेंद्र निर्मलकर, ओमप्रकाश साहू, जिगर प्रजापति, नीरज भोई आदि उपस्थित   हुए ।


अन्य पोस्ट