रायपुर

डी.एड-बी.एड संघ भी विधानसभा घेरेगा
15-Jul-2024 5:03 PM
डी.एड-बी.एड संघ भी विधानसभा घेरेगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 15 जुलाई। छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित डी.एड-बी.एड संघ ने भी  विधानसभा घेराव का ऐलान किया है।संघ को सदस्यों ने इसे लेकर  रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह को ज्ञापन सौंपा है।

संघ शिक्षा भर्ती की मांग को लेकर लंबे समय से प्रदर्शन और घेराव कर रहा है। अब उसी कड़ी में 22 जुलाई को विधानसभा का घेराव संघ की तरफ से किया जायेगा। घेराव की अनुमति को लेकर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। पिछले कई महीनों से अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन कर रहे है।

संघ का कहना है कि  छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में अलग अलग संवर्ग के 57000 से अधिक शिक्षकों के पद रिक्त जिससे बच्चों का अध्ययन अध्यापन प्रभावित हो रहा है, 5000 से अधिक स्कूल ऐसे है जो एकल शिक्षकीय व 700 से ऊपर की संख्या में स्कूल शिक्षक विहीन है,इन पर भर्ती की घोषणा तत्कालीन शिक्षा मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल ने बजट सत्र के दौरान की थी। किन्तु आज तक  उस घोषणा पर कोई कार्यवाही आगे नहीं बढ़ी है।आगामी शिक्षकों की भर्ती में आरक्षित वर्ग को 5 फीसदी की छूट प्रदान की जाए, जिससे ज्यादा से ज्यादा अभ्यर्थियों को इस भर्ती में शामिल होने का मौका मिल सकें व उनके साथ न्याय हो सकें।


अन्य पोस्ट