रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 जुलाई। रविवार को छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के रायपुर में हुए चुनाव में कांग्रेस के पूर्व विधायक और भाजपा के नेता शिशुपाल सोरी प्रदेश अध्यक्ष चुने गए । उन्हें भारत सिंह के स्थान पर चुना गया। सोरी को कृषि मंत्री रामविचार नेताम का करीबी माना जाता है। कांग्रेस ने हाल के विधानसभा चुनाव में उनकी टिकट काट दी थी। और उसके बाद वे भाजपा में शामिल हो गए।
समाज के संरक्षक, आजीवन सदस्य एवं सभी जिलों से आए सदस्यों ने अपनी सर्वानुमति से सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित किया । इनमें प्रांतीय अध्यक्ष - शिशुपाल शोरी, प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष - राजाराम तोडेम प्रांतीय महासचिव - एम आर ठाकुर, प्रांतीय सचिव -जगदीश चौरसिया देवरत्न सिंह, प्रांतीय अध्यक्ष युवा प्रभाग - कुंदन सिंह ठाकुर, प्रांतीय अध्यक्ष महिला प्रभाग - श्रीमती वंदना उइके।