रायपुर

मांढर उपडाकघर में लाखों का फर्जीवाड़ा, जांच अधिकारी नियुक्त
15-Jul-2024 2:24 PM
मांढर उपडाकघर में लाखों का फर्जीवाड़ा, जांच अधिकारी नियुक्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 15 जुलाई।  राजधानी से लगे मांढर उपडाकघर में लाखों के फर्जीवाड़ा सामने आया है। इसमें समानांतर डाकघर संचालन जैसी बातें भी  सुनी जा रही है। डाकघर के नाम पर सारी अल्प बचत योजनाओं के खाते खोलकर किश्तों में रकम जमा कराई जाती रही और भुगतान न कर रकम गबन की जाती रही है।

सूत्रों के मुताबिक अब तक 20लाख रुपए के फर्जीवाड़े ये तथ्य सामने आए हैं। और विभाग ने करीब 7 लाख रूपए का भुगतान कर किया है।  यह सारा फर्जीवाड़ा, उपडाकघर में पिछले 8-10 वर्षों से कार्यरत एक दैवेभो कर्मचारी ने किया था। और नियमित कर्मचारी की नियुक्ति के बाद उसे हटा दिया गया । उसके द्वारा खोले गए खातों की मेच्युरिटी डेट आने के बाद जब ग्राहकों ने विथड्राल के लिए खाते जमा करने लगे तब खुलासा हुआ ।

नए पोस्ट मास्टर आने के बाद जब बचतकर्ता भुगतान लेने डाकघर पहुंचने लगे। नए पोस्ट मास्टर ने अपने रजिस्टर, आनलाइन एकाउंट चैक किए तो उनमें न खाते खुले, न एंट्री मिली। लेकिन ग्राहकों के पास बकायदा पोस्ट आफिस के पासबुक हैं। 

यह फर्जीवाड़ा उस डेलीवेजेस कर्मी ने नवंबर, दिसंबर -21 में शुरू किया था।वह कितने वर्ष तक ऐसे फर्जी खाते खोले और कितनी रकम का गबन किया यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन  यह सारा माजरा समझने के बाद नए पोस्ट मास्टर प्रवीण बंजारा ने वरिष्ठ अफसरों को सूचना दी। मामले के खुलासे के बाद  पीडि़त पक्ष को कुछ रकम जो लाखों में है भुगतान की भी जानकारी मिली है। हालांकि आला अफसर इससे इंकार कर रहे हैं ।

इस संबंध में आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उन्हें मांढऱ डाक घर में गड़बड़ी संबंधी एक पत्र वहां के एक लिपिक ने लिखा है । इस पर डाक निरीक्षक को भेजकर जांच कराया जा रहा है। उसके बाद ही कुल गड़बड़ी  का खुलासा हो पाएगा।


अन्य पोस्ट