रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 जुलाई। आम आदमी पार्टी ने प्रदेश संगठन में 26 सदस्यीय कोर कमेटी गठन किया है। अब यही टीम तमाम निर्णय लेगी। प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी गोपाल साहू को दी गई है।पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार झा ने बताया है कि 26 सदस्यों की कोर कमेटी में सभी वर्ग के लोगों का प्रतिनिधित्व दिया गया है।
प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तम जायसवाल, सहित देवलाल नरेटी, प्रियंका शुक्ला उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री वदूद आलम, प्रदेश संगठन महामंत्री जसबीर सिंह, संगठन मंत्री तेजेंद्र तोड़ेकर, प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, महिला विंग अध्यक्ष दुर्गा झा, एवं सतनामी समाज से परमानंद जांगड़े को प्रदेश अध्यक्ष एससी विंग, कि अहम जि़म्मेदारी दी गई है। विजय कुमार झा, को प्रदेश अध्यक्ष कर्मचारी विंग, पी एस. पन्नू को ट्रांसपोर्ट विंग का प्रदेश अध्यक्ष, अरुण नायर को प्रदेश अध्यक्ष यूथ, अन्यत्म शुक्ला को प्रदेश सोशल मीडिया की कमान सौंपी गई है। इस प्रकार 26 लोगो को पार्टी ने संगठन में प्रदेश की अहम जि़म्मेदारी दिया गया है। संगठन के पुनर्गठन के बाद कोर कमेटी की पहली बैठक में प्रदेश में होने वाले तमाम चुनाव को दमदारी से लडऩे तथा दिल्ली की भांति जेल का बदला वोट से छत्तीसगढ़ में भी लागू कर प्रदेश की जनता को निशुल्क शिक्षा स्वास्थ्य केजरीवाल की नीतियों को लागू करने का संकल्प दोहराया गया।
इस बैठक में वरिष्ठ नेताओं को लोकसभा वार्ड प्रभार प्रदान किया गया। रायपुर लोकसभा की जवाबदारी उपाध्यक्ष उत्तम जायसवाल को दी गई है। उत्तम ने रविवार को दोपहर 12 बजे रायपुर लोकसभा के नौ विधानसभा के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की बैठक ली इसमें नगरीय निकाय चुनाव, रायपुर दक्षिण उप चुनाव तथा महापौर, जिला पंचायत, पार्षद, पंच सरपंच के जमीनी स्तर के चुनाव लडऩे की तैयारी के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।