रायपुर

सीएम को कारगिल विजय दिवस समारोह में शामिल होने न्यौता
13-Jul-2024 7:16 PM
सीएम को कारगिल विजय दिवस समारोह में शामिल होने न्यौता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 जुलाई। सीएम  विष्णु देव साय से अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़ के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को कारगिल विजय दिवस पर राजधानी  में आयोजित श्रध्दांजलि व परिजन सम्मान कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया।  इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद थे।

परिषद के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्रदेश के 16 जिलों में युवाओं को मानवीय संस्कार और राष्ट्र सेवा के लिए सेना ने शामिल होने का प्रशिक्षण उनके द्वारा दिया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व कारगिल सैनिक सर्वश्री खेमचन्द निषाद, दीनालाल साहू, रोहित कुमार, रूपेन्द्र साहू और विजय कुमार डागा उपस्थित थे ।


अन्य पोस्ट