रायपुर

होटल के कमरे में लगी थी फड़, पुलिस ने 12 जुआरी पकड़े, सवा 4 लाख नगद जब्त
12-Jul-2024 6:47 PM
होटल के कमरे में लगी थी फड़, पुलिस ने 12 जुआरी पकड़े, सवा 4 लाख नगद जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 जुलाई। शहर के बीचों बीच  सिंधी बाजार के गली नंबर एक स्थित होटल पूनम में जुएं के फड़ में बैठे एक दर्जन जुआरी गिरफ्तार किए गए हैं। इनसे नगद 4.20 लाख रूपये जब्त  किए गए हैं। ये सभी होटल के कमरा नंबर 201 में इक_ा थे। जो शहर के ही तेलीबांधा, महावीर नगर, मोवा,दलदल सिवनी,खमतराई इलाके निवासी हैं।

पुलिस ने सभी को छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4, 5 के तहत पकड़ा है। गिरफ्तार जुआंरियों में  बृजेश शर्मा  उम्र 59 साल निवासी गांधी नगर गुढिय़ारी। संदीप कुमार पिता बलराम कुमार उम्र 38 साल निवासी गली नंबर 07 के पीछे तेलीबांधा । राकेश वत्यानी पिता चंद्रभान वत्यानी उम्र 55 साल निवासी श्याम नगर शंकर मंदिर के सामने थाना तेलीबांधा। मनोज लाल पिता वी.एम.लाल उम्र 54 साल निवासी शिव मंदिर के पास  पंडरी। जनरेल सिंह भाटिया पिता स्वर्ण सिंह भाटिया उम्र 60 साल निवायी महावीर नगर।  राकेश मंधानी 36 साल निवासी शिवानंद नगर सेक्टर 02 खमतराई। मांगेराज पिता गोलूमल उम्र 63 साल निवासी दलदल सिवनी मोवा । कैलाश कुमार पिता परमामल उम्र 50 साल निवासी दलदल सिवनी ।देवेन्दर सिंह पिता स्वर्ण सिंह भाटिया उम्र 59 साल निवासी महावीर नगर। हरीशचंद्र पिता जगदीश लाल सेहगल उम्र 69 साल निवासी कटोरा तालाब। मोईन खान पिता सलाम खान उम्र 53 साल निवासी टिकरापारा। दिनेश मोटवानी पिता ज्ञानचंद मोटवानी उम्र 48 साल निवासी केलकर पारा  गंज ।

 


अन्य पोस्ट