रायपुर
रायपुर, 12 जुलाई। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने केंद्र द्वारा एकत्रित राजस्व का 50त्न हिस्सा राज्यों को दिए जाने की मांग करते हुए आदिवासी बहुल राज्य होने के कारण प्रदेश को विशेष मदद दिए जाने की मांग की । छत्तीसगढ़ राज्य समिति की ओर से इस बैठक में शामिल एम के नंदी, धर्मराज महापात्र, एस सी भट्टाचार्य के प्रतिनिधिमंडल की ओर से वित्त आयोग के समक्ष निम्न सुझाव दिए ..हमारी पार्टी की यह लंबे अरसे से मांग रही है कि राज्यों को कर राजस्व का 50 फीसद हिस्सा केंद्र द्वारा प्रदान किया जाना चाहिए। छत्तीसगढ़ प्रदेश का भौगोलिक क्षेत्रफल का लगभग 45 फीसद हिस्सा वन आधारित है, राज्य की आबादी का लगभग 32 फीसद हिस्सा आदिवासियों व 15 प्रतिशत हिस्सा अनुसूचित जाति का है, आदिवासी क्षेत्रो का एक बड़ा हिस्सा संविधान के पाँचवी अनुसूची के अधीन है इस रोशनी मे राज्य को इन क्षेत्रो के विकास हेतु विशेष सहायता प्रदान करनी चाहिए ।
देश के सर्वाधिक पिछड़े जिलों में से छत्तीसगढ़ प्रदेश से 10 सबसे पिछड़े जिले की पहचान की गई है, अत: इन जिलों के विकास हेतु राज्य को विशेष सहायता प्रदान की जानी चाहिए। कृषि क्षेत्र के गहराते संकट और उससे किसानो की बढ़ती अत्महत्या हम सबके लिए गहरे चिंता का विषय है अत: स्वामीनाथन समिति की सिफारिश के अनुरूप किसानों की उपज का समर्थन मूल्य सी 2 फार्मूला के तहत लागत का डेढ़ गुना घोषित किया जाए।