रायपुर

केन्द्रीय संयुक्त सचिव ने निगम के को-वर्किंग सेंटर को सराहा
11-Jul-2024 4:54 PM
केन्द्रीय संयुक्त सचिव ने निगम के को-वर्किंग सेंटर को सराहा

रायपुर, 11 जुलाई।  केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुश्री रूपा मिश्रा ने नगर निगम जिला प्रशासन के साथ मिलकर युवाओं को स्टार्टअप्स के प्रोत्साहन देने प्रारम्भ किए गए कोवर्किंग सेंटर का निरीक्षण किया।  मिश्रा ने उन्हें बताया कि नगर निगम रायपुर के कोवर्किंग सेंटर में कुछ काम पूरा होने के बाद आगामी योजना की जानकारी दी जाएगी।  कोवर्किंग सेंटर से अच्छे स्टार्टअप्स को इनक्यूबेटर/सिस्टम इंटीग्रेटर के रूप में  जोडऩे का सतत प्रयास कर रहा है। केन्द्रीय संयुक्त सचिव ने  सेंटर में वर्तमान में ऑनलाइन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे स्टार्टअप्स से जुड़े युवाओं से इसे लेकर की और उन्हें जीवन में सफलता हेतु सुझाव दिये और उनका उत्साहवर्धन किया। सुश्री रूपा मिश्रा ने कहा कि यह सराहनीय है कि नगर निगम रायपुर की पहल पर कोवर्किंग सेंटर में स्टार्टअप्स से जुड़े युवाओं से लाइव फीडबैक लिया जा रहा रहे है ।

और इसके माध्यम से सुविधा में सुधार किया जा रहा  है, केन्द्रीय संयुक्त सचिव ने कहा कि कोवर्किंग सेंटर में अंतिम सुझाव प्राप्त करने के बाद आवश्यक सुधार किए जा सकते हैँ ।

सुश्री मिश्रा ने कहा कि नगर निगम रायपुर का कोवर्किंग सेंटर देश में अपनी तरह की एक अनूठी पहल है और यह युवाओं की प्रतिभा निखारने, महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता और कौशल विकास के साथ सामाजिक सांस्कृतिक लाभ के लिए वास्तव में एक महत्वपूर्ण कार्य है।


अन्य पोस्ट