रायपुर

बंद गोदाम से हार्डवेयर, कटर मशीन चोरी
10-Jul-2024 3:56 PM
बंद गोदाम से हार्डवेयर, कटर मशीन चोरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 जुलाई।
मुजगाहन इलाके में बंद गोदाम में चोरी हो गई। अज्ञात चोर गोदाम का शटर तोडक़र कटर मशीन, लोहा राड और हार्डवेयर का सामान चोरी कर ले गया। 
पुलिस के मुताबिक प्रांजन बिसेन ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह न्यू राजेंद्र नगर में रहता है। मेसर्स ब्रिज कंस्ट्रक्सन स्टेसन रोड में अंडर मैनेजर की पोस्ट पर कार्यरत है। ग्राम कांदुल साईड मे कम्पनी का पीएचईडी का काम चल रहा है।  रविवार शाम 4.00 बजे वह साईड को बंद कर सामान वाले गोडाउन को ताला लगा कर घर चला गया । 

जिसे वह बुधवार को सुबह 11-00 बजे कांदुल साईड पहूंचा तो देखा कि सामान वाले गोडाउन का शटर मोड़ (तोड़ )कर कोई अज्ञात व्यक्ति अंदर प्रवेश कर गोडाउन अंदर रखे सामान 2 कटर मशीन  एक लोहा राड 3-4 बंडल ,हार्डवेयर का सामान कुल कीमती 35000 रूपये को चोरी कर ले गया है। आसपास पता तलाश पूछताछ करने पर कुछ पता नहीं चला। उसे कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया। पुलिस ने शिकायत मिलने पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 331-4, 305 का अपराध दर्ज किया है। वहीं आसपास पूछताछ कर आरोपी की पतासाजी की जा रही है। 


अन्य पोस्ट