रायपुर
रायपुर, 9 जुलाई। जिला भारत स्काउट एवं गाइड संघ रायपुर ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुंडा में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजन किया गया। इसमें पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ भी ली। कार्यक्रम की थीम पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम था 7 इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्काउट गाइड्स ने पौधे का रोपण किया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अवधेश कुमार द्विवेदी सीनियर डिवीजऩ मैनेजर रेलवे रायपुर, अतिथि डॉ सोमनाथ यादव राज्य मुख्य आयुक्त, शजी स्वामी जिला अध्यक्ष, डॉ सुरेश शुक्ला जिला मुख्य आयुक्त, डॉ विजय खंडेलवाल डीईओ, अजय तिवारी जिला उपाध्यक्ष श्रीमती गायत्री सिंह, मृत्युंजय शुक्ला जिला पार्षद श्रीमती उमा चंद्रहास निर्मलकर, प्राचार्य फ्रांसिस किस्पोट्टा विष्णु साहू शाला प्रतिनिधि सचिव,जिला संगठन आयुक्त बालक दास राउत, मुकेश बोरकर, आरती राजपूत, सहित 42 विद्यालयों से स्कोउट्स, गाइड्स एवं उनके प्रभारी उपस्थित रहे।