रायपुर
कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी गिरफ्तार
09-Jul-2024 8:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 जुलाई। केपीएस स्कूल के सामने प्रदर्शन के मामले में मंगलवार को पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी, और एनएसयूआई के पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। स्कूल संचालकों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बदसलूकी का आरोप लगाया था।
बताया गया कि एनएसयूआई बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों के खिलाफ मुहिम चला रही है। सुंदर नगर स्थित केपीएस स्कूल के सामने भी पिछले दिनों प्रदर्शन किया गया। यह कहा गया कि केपीएस के सुंदर नगर ब्रांच को मान्यता नहीं है।
स्कूल संचालक ने इस पूरे मामले को लेकर थाने में शिकायत की और कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी व एनएसयूआई के अध्यक्ष हेमंत पाल और कुशाल दुबे के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था और मंगलवार को उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे