रायपुर

ट्रक, पिकप की भिड़ंत, एक की मौत
09-Jul-2024 8:22 PM
ट्रक, पिकप की भिड़ंत, एक की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 जुलाई। कल रात नवापारा में तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप की  भिड़ंत में पिकअप चालक  की भी मौत हो गई है। साथ ही परिचालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इस घटना के बाद ट्रक का ड्राइवर गाड़ी छोडक़र फरार हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, नवापारा-अभनपुर मार्ग में सोमवार रात 9.30 बजे ग्राम डोंगीतराई के पास चावल से लोड पिकअप सीजी 04 पीएन 3775 और ट्रक क्र. सीजी 07 एनए 5071 की जोरदार भिड़ंत हो गई है। हादसा इतना भयंकर था कि ट्रक की टक्कर के बाद पिकअप सडक़ किनारे गड्डे में पलट गई।इसके बाद ट्रक पिकअप के ऊपर चढ़ गया और पिकअप चालक गाड़ी में ही फंसा रहा, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।तब तक उसकी मौत हो चुकी है। बता दें कि पिकअप ड्राइवर राजिम निवासी पुरुषोत्तम साहू  की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कंडक्टर कुलेश्वर मंडले को कई जगह चोट लगी है।उसे उपचार के लिए नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया।हादसे के बाद फरार  ट्रक का ड्राइवर  की तलाश में जुट गई है।


अन्य पोस्ट