रायपुर

स्कार्पियो खाक
09-Jul-2024 2:23 PM
स्कार्पियो खाक

रायपुर, 9 जुलाई। बीती रात लगभग 3 बजे चलती स्कॉर्पियो में आग लग गई। चालक ने गाड़ी में धुआं उठता देख गाड़ी बीच रास्ते रोक अपनी जान बचाई। आग इतनी भायनक थी की गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू का लिया है। आगजनी में कोई जनहानि  नहीं हुई। यह गाड़ी प्रशांत ठाकुर कुशालपुर आदर्श नगर निवासी की बताई गई है। सुबह जब लोगों को इसकी जानकारी होने पर इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारों के मुताबिक गाड़ी का इंजन ओव्हर हिट होने के कारण आग लगना बताया जा रहा है।


अन्य पोस्ट