रायपुर

मोहर्रम आज से, मजलिसों का आयोजन
08-Jul-2024 4:00 PM
 मोहर्रम आज से, मजलिसों का आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 जुलाई। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मोमिनपारा सहित शहर के अन्य इमामबाड़ों में सोमवार  से मजलिसों का आयोजन किया जाएगा। दस दिनों तक करबला की दर्दनाक घटना पर तकरीर होगी।

 हैदरी मस्जिद ट्रस्ट के मुतवल्ली हैदर अली ने बताया है कि मोहर्रम आज  से प्रारंभ हो रहा है। दस दिनों तक हजऱत इमाम हुसैन और उनके बहत्तर साथियों की याद में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। मातमी जुलूस और मजलिसों का आयोजन होगा।  9, 12 एवं 14 जुलाई  को मोमिनपारा में रात्रि में मातमी जुलूस निकाला जायेगा। यौमे आशूरा का मुख्य मातमी जुलूस 17 जुलाई  को दोपहर बाद मोमिनपारा से निकाला जाएगा।


अन्य पोस्ट