रायपुर

जैन संत शीतलमुनि के प्रवेश में सैकड़ों शामिल
08-Jul-2024 3:59 PM
जैन संत शीतलमुनि के प्रवेश में सैकड़ों शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 जुलाई। प्रसिद्ध स्थानकवासी जैनाचार्य हस्तीमल महाराज के सुशिष्य शीतलराज महाराज शांति रेसीडेन्सी आम्रपाली से पुजारी पार्क के मानस भवन के लिये-चातुर्मास को लिए 

रवाना हुए।

उस समय सैकड़ों  ने जयकारें के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश बरलोटा ने बताया इस पावन प्रसंग पर मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़ के विभिन्न नगरों के लोगों ने दोपहर की मांगलिक में भाग लिया। सैकड़ों लोग पद यात्रा के समय सामायिक की वेषभूषा वासन में थे।


अन्य पोस्ट