रायपुर

रानू, समीर और सौम्या चौरसिया के खिलाफ तीन नए एफआईआर
08-Jul-2024 3:56 PM
रानू, समीर और सौम्या चौरसिया के खिलाफ तीन नए एफआईआर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 जुलाई।  ईओडब्ल्यू एसीबी ने कोल घोटाले में निलंबित और जेल याफ्ता आईएएस रानू साहू,समीर बिश्नोई  राप्रसे अधिकारी सौम्या चौरसिया के खिलाफ तीन नए एफआईआर दर्ज किया है। ये नए केस आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की धाराओं में दर्ज किया।जो भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज हुए हैं। तीनों के खिलाफ अलग अलग मामले  क्रमांक 22,23 और 24 दर्ज किए  हैं ।

सौम्या चौरसिया और परिवार के नाम पर 9 करोड़ 20 लाख रुपए की 29 अचल संपत्ति होने की पुष्टि ईओडब्ल्यू ने की है। और यह संपत्ति वर्ष 2021 से 2022 के बीच खरीदी गई है। आईएएस रानू साहू पर वर्ष 2015 से 2022 तक करीब चार करोड़ रुपए की अचल संपत्ति स्वयं के नाम से और पारिवारिक सदस्यों के नाम से खरीदने का आरोप है। जबकि उनके सेवा में आने के बाद से 2022 तक का कुल वेतन 92 लाख रुपए बताया गया है। निलंबित आईएएस समीर बिश्नोई का वर्ष 2010 से 2022 तक का कुल वेतन 93 लाख रुपए करीब इस अवधि में ही उन्होंने अपनी पत्नी प्रीति गोधरा के नाम से 5 करोड़ रुपए की कई अचल संपत्ति क्रय की जो कि उनके वेतन से 500 गुना अधिक है। सह जानकारी ईओडब्लू ने दी है। ।

छत्तीसगढ़ में अवैध कोल लेवी वसूली का मामला ईडी की रेड में सामने आया था। दावा है कि, कोल परिवहन में कोल व्यापारियों से वसूली करने के लिए ऑनलाइन मिलने वाले परमिट को ऑफलाइन कर दिया गया था। खनिज विभाग के तत्कालीन संचालक आईएएस समीर बिश्नोई ने 15 जुलाई 2020 को इसके लिए आदेश जारी किया था। इसके लिए सिंडिकेट बनाकर वसूली की जाती थी। पूरे मामले का मास्टरमाइंड किंगपिन कोल व्यापारी सूर्यकांत तिवारी को माना गया। जो व्यापारी 25 रुपए प्रति टन के हिसाब से अवैध रकम सूर्यकांत के कर्मचारियों के पास जमा करता था। उसे ही खनिज विभाग पीट पास और परिवहन पास जारी करता था। इस तरह से स्कैम कर कुल 570 करोड़ रुपए की वसूली की गई।

निलंबित आईएएस रानू साहू दीपेश टाँक को अंतरिम जमानत

 करीब डेढ़ वर्ष से जेल याफ्ता निलंबित आईएएस  रानू साहू और दीपेश टाँक को कोल लेवी मामले में सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली है। जो एक माह यानी 7 अगस्त तक रहेगी। वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने बचाव पक्ष से पैरवी की।  जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस भुवन की डबल बैंच ने यह जमानत दी है।


अन्य पोस्ट