रायपुर

आप की नई कार्यकारिणी पर बवाल, इस्तीफे होने लगे
08-Jul-2024 3:52 PM
आप की नई कार्यकारिणी पर बवाल, इस्तीफे होने लगे

रायपुर, 8 जुलाई। आप पार्टी की नई प्रदेश कार्यकारिणी और नए अध्यक्ष को लेकर पुराने कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई है। और इसे लेकर  इस्तीफे भी होने लगे हैं। महासचिव उत्तम जयसवाल और कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दे दिया है । एक लंबे पत्र में उत्तम ने कहा है कि जय हिंद, मीडिया के साथियों इंडिया अगेन्स्ट करप्सन के आंदोलन से जुड़ कर मैं कब आम आदमी पार्टी का सदस्य बन गया पता ही नही चला बारह से तेरह वर्ष के संघर्षो के साथ बीता पता नहीं चला।  लेकिन पिछले कुछ वर्षों से मैं बहुत कोशिश कर रहा था कि व्यवस्था सुधरे लेकिन केवल कुछ चुनिंदा लोगो को ही सारा अधिकार दिया गया जिन्होंने कार्यकर्ताओं की भावनाओ के साथ खेलना शुरू किया जो कार्यकर्ता  भरी गर्मी में बुकलेट भरने के लिए गांव गांव गए धूपछांव , पानी बरसात में अपना पैसा लगाकर काम किया ।


अन्य पोस्ट