रायपुर
सरयूपारीण ब्राह्मण सभा के भवन निर्माण विस्तार के लिए सांसद ने दिए 10 लाख
07-Jul-2024 7:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 7 जुलाई। सरयूपारीण ब्राह्मण सभा के सामाजिक भवन निर्माण विस्तार के लिए पूर्व मंत्री व सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने 20 लाख की राशि भवन विस्तार के लिए दी थी। इस भवन का लोकार्पण भी बृजमोहन अग्रवाल के द्वारा किया गया था। भवन विस्तार के लिए उन्होंने 10 लाख और दिए। इस तरह से एक वर्ष में समाज को वर्तमान कार्यकारिणी के प्रयास से 30 लाख की राशि मिली। इस प्रयास में सबसे बड़ा योगदान समाज के मनोज शुक्ला का रहा जो हमेशा कार्यकारिणी की मांग बृजमोहन अग्रवाल तक पहुंचा अनुदान दिलाते रहे।
आज रथयात्रा के दिन 10 लाख अनुदान मिलने की सूचना समाज अध्यक्ष डॉ सुरेश शुक्ला को प्राप्त हुई।शीघ्र ही नगर निगम टेंडर की प्रक्रिया करेगा तदुपरांत सांसद बृजमोहन अग्रवाल के द्वारा भूमिपूजन कर निर्माण प्रारम्भ किया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे