रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 जुलाई। तिल्दा नेवरा पुलिस ने ग्राम किरना में 15 मवेशियों की जान लेने वाले ड्राइवर को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त कर लिया है। उसके विरूद्ध धारा - 281,325,बीएनएस 4,10 पशुक्रूरता अधिनियम दर्ज किया गया । ड्राइवर मनोज कुमार साहू शेषमन साहू 30 वर्ष निवासी - सिंगरौली मध्य प्रदेश है।
बीती रात रात्रि करीब 12 बजे के आसपास ड्राइवर मनोज कुमार साहू अपनी ट्रक सीजी 04 ईके 3195 ट्रक, 16 चक्का को लेकर रायपुर से श्री सीमेंट प्लांट जा रहा था । तभी रात्रि में ग्राम किरना के सामने रोड पर बैठे हुए कृषि गोवंशों को तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। इसमें 15 गोवंशों की मृत्यु तीन घायल हो गए। घायल गोवंशों का उपचार कराया गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी वाहन और चालक को हथबंद से पकड़ा गया । आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा जा रहा है।