रायपुर

गोपाल आप के प्रदेश अध्यक्ष, जसबीर, वदुद महासचिव
07-Jul-2024 6:57 PM
गोपाल आप के प्रदेश अध्यक्ष, जसबीर, वदुद महासचिव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 जुलाई। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ संगठन के नए  पदाधिकारियों की घोषणा की है। आप ने भी जातिगत आधार पर इस बार आदिवासी छोड़ गोपाल साहू को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। कोमल हुपेंडी को भाजपा में शामिल होने के बाद से यह पद रिक्त था।

साहू पूर्व में कांग्रेस में रहे हैं। इसी तरह से जसबीर सिंह प्रदेश महासचिव (संगठन), वदूद आलम, प्रदेश महासचिव, सूरज उपाध्याय प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नंदन सिंह कोषाध्यक्ष उत्तम जयसवाल, प्रियंका शुक्ला,देवलाल नरेटी, लेओस मिंज सभी प्रदेश उपाध्यक्ष, आरबी  सिंह, अभिषेक मिश्रा ,तेजेन्द्र तोडेकर,समीर खान सभी संगठन मंत्री, अन्यतम शुक्ला सोशल मीडिया समन्वयक अरुण नायर

प्रदेश अध्यक्ष (युवा विंग)

दुर्गा झा, प्रदेश अध्यक्ष (महिला विंग) , मुन्ना बिसेन प्रदेश अध्यक्ष (ओबीसी विंग), अमित हीरवानी प्रदेश अध्यक्ष (किसान विंग) परमानंद जांगड़े प्रदेश अध्यक्ष (एससी विंग), अलेक्जेंडर कारकेटा प्रदेश अध्यक्ष (एसटी विंग) विजय कुमार झा प्रदेश अध्यक्ष (पूर्व कर्मचारी विंग) संजीत विश्वकर्मा प्रदेश अध्यक्ष (पूर्व सैनिक विंग) मेहरबान सिंह प्रदेश अध्यक्ष (आरटीआई विंग)डॉ एस के अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष (डॉक्टर विंग), पी.एस पन्नू प्रदेश अध्यक्ष (परिवहन विंग), अनुशा जोसेफ  प्रदेश अध्यक्ष (अल्पसंख्यक विंग)।


अन्य पोस्ट