रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 जुलाई। रविवार को न्यायिक कर्मचारी संघ ने छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के जिला एवं सत्र न्यायालय परिसरों में प्रार्थना सभा आयोजित की। यह सभा उत्तरप्रदेश न्यायिक कर्मचारी संघ के समर्थन में शेट्टी पे कमीशन की अनुशंसा पूर्णरूपेण लागू कराने, वेतन विसंगति दूर करने की मांगों को समर्थन में किया गया ।
रायपुर न्यायालय परिसर में आयोजित सभा में मुख्य रूप से कमल वर्मा प्रांतीय संयोजक कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन मौजूद रहे।इनके साथ प्रांताध्यक्ष युधेश्वर सिंह ठाकुर ,चंद्रशेखर तिवारी प्रांतीय प्रवक्ता,जिला न्यायालय के प्रशासनिक अधिकारी जितेन्द्र नामपलीवार,छत्तीसगढ़ न्यायिक कर्मचारी संघ जिला शाखा बिलासपुर के संरक्षक अजय , जिला शाखा रायपुर के जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, छत्तीसगढ़ लघुवेतन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष परेश दरों ,राजेश डोंगरे,संघ के प्रचार सचिव अजय मसीह, डी एन मिश्रा , अनिल खत्री , सैय्यद इरफान संजीव पांडेय सीनियर, मुकेश खरे , विवेक साव, ईश्वर शर्मा, बल्लू राजपूत , दीनदयाल राजपूत , तेजपाल, रामप्रसाद राजपूत , राय सिंह, संघ के महिला प्रतिनिधि वसुंधरा महाजन, श्रीमती श्यामा सेन, तृप्ति यादव आदि समस्त कर्मचारी।