रायपुर

प्रदेश के उत्तर और दक्षिण में भारी बारिश के संकेत
06-Jul-2024 4:59 PM
प्रदेश के उत्तर और दक्षिण  में भारी बारिश के संकेत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
रायपुर, 6 जुलाई।
मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर बीकानेर से  दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर 0.9 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश से उत्तर पूर्व असम तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी-दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर 5.8 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इन वजहों से प्रदेश में कल  7 जुलाई को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे और  एक-दो और स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने, वज्रपात होने  अंधड़ चलने की भी संभावना है। प्रदेश में भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यत:  उत्तर और  दक्षिण के चरम पर  रहने की संभावना है।

समय पर आने के बाद मानसून 21 फीसदी कम बारिश
समय पर पहुंचे मानसून के बीच में कुछ दिन रूठने की वजह से छत्तीसगढ़ में अब तक 21त्न कम बारिश दर्ज की गई है। अब तक सर्वाधिक कमी बारिश सरगुजा में है। जहां 61त्न कम बरसात हुई।


अन्य पोस्ट