रायपुर

मुस्लिम महासभा में गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठी
05-Jul-2024 4:56 PM
मुस्लिम महासभा में गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठी

रायपुर, 5 जुलाई। आरंग घटना को लेकर मुस्लिम समाज आक्रोस जताया है। गौ तस्करी के शक में बेरहमी से पिट पिट कर हत्या कर दह गई। सत्तापक्ष के एक कद्दावर नेता के द्वारा कूद कर जान देने के बयान व छत्तीसढ़ पुलिस के द्वारा ठोस कार्यवाही न होने एवं सभी आरोपियों की अबतक गिरफ्तारी न होने से समाज मे अच्छी खासी नाराजगी देखी जा रही। इसे लेकर गुरूवार को मुसलिम महासभा का आयोजन किया गया।  जिसमे प्रदेशभर से मस्जिदों के मुतवल्ली , अंजुमन कमेटियों के अध्यक्ष, दरगाह कमेटियों के अध्यक्ष शामिल हुए।  मुस्लिम समाज ने महासभा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। गौ तस्करी पर पूर्ण रूप से प्रतिबंद लगाने व तस्करी करने वाले गिरोह पर सख्त कार्यवाही करने की मांग उठाई है।  सभी धर्मो के आस्था व धार्मिक भावनाओं का सम्मान कर गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री से मांग की जाएगी।


अन्य पोस्ट