रायपुर
छात्रावास अधीक्षकों का दस्तावेज सत्यापन 8 को
05-Jul-2024 3:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 5 जुलाई। राज्य के आईटीआई में छात्रावास अधीक्षक एवं अधीक्षिका के पदों पर सातवें चरण के दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थी 8 जुलाई को समय प्रात: 09:30 बजे आईटीआई सड्डू, में बुलाया गया है। संबंधित अभ्यर्थियों को एसएमएस/व्हाट्सएप्प पर भी सूचना भेजी जा रही है। कट ऑफ मार्क्स संचालनालय की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। उक्त चरण में रिक्त पदों के विरूद्ध 03 गुना या सामान प्राप्तांक होने पर उक्त प्राप्तांक धारक सभी अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन हेतु बुलाया गया है। सभी अभ्यर्थी संचालनालय की वेबसाइट https://cgiti.cgstate.gov.in देखें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे