रायपुर
बिना अनुमति एनएसयूआई के प्रदर्शन पर रोक
05-Jul-2024 3:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 5 जुलाई। एनएसयूआई के किसी भी निजी,शासकीय संस्थानों के खिलाफ प्रदर्शन के लिए कोई जिला या विस अध्यक्ष स्वतंत्र निर्णय नहीं ले सकेगा। ऐसे प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है । उन्हें ,संगठन महामंत्री या जिला अध्यक्ष से अनुमति लेनी होगी। यहां बता दें कि पीसीसी चीफ के प्रवक्ता विकास तिवारी के नेतृत्व में केपीएस,श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल के खिलाफ राजधानी में एनएसयूआई के प्रदर्शन किया था। इसे प्रदेश एनएसयूआई अध्यक्ष नीरज पांडे ने आपत्तिजनक माना है। पांडे ने कहा कि ग्यापन सौंपने, धरना प्रदर्शन से पहले अनुमति न लेने पर संगठनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है। इसकी सूचना प्रदेश प्रभारी आकाश चौधरी को भी दी गई है ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे