रायपुर

विरागसागर की समाधी से जैन समाज में शोक
04-Jul-2024 4:45 PM
विरागसागर की समाधी  से जैन समाज में शोक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 जुलाई। 
350 से ज्यादा दीक्षा प्रदाता विशाल संघ के जननायक परम पूज्य गणचार्य श्री विरागसागर की समाधी गुरुवार 4 जुलाई को तडक़े जालना के नजदीक देवमूर्ति ग्राम में  हुई है। देश के जैन समाज में शोक की लहर है। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर के पूर्व अध्यक्ष संजय जैन एवं पूर्व उपाध्यक्ष श्रेयश जैन ने बताया कि विरागसागर जी गुरुदेव की समाधी से जैन समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। रायपुर जैन समाज आचार्य श्री की उच्च सदगति हेतु पंच परमेष्ठि भगवान से प्रार्थना करता है। यह जानकारी प्रणीत जैन मीडिया प्रभारी सकल जैन समाज रायपुर ने दी है।
 


अन्य पोस्ट