रायपुर

नशीले टैबलेट के साथ दो युवक पकड़ाए, बाइक, मोबाइल भी जब्त
03-Jul-2024 4:42 PM
नशीले टैबलेट के साथ दो युवक पकड़ाए, बाइक, मोबाइल भी जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 जुलाई। 
बीते दो दिन में पुलिस ने  प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ दो युवकों को  गिरफ्तार किया है।इनसे 11 हजार से अधिक के टैबलेट बाइक, मोबाइल  जब्त किया गया।

खम्हारडीह क्षेत्र अंतर्गत हेरिटेज हॉस्पिटल के पास बाइक में एक युवक  को चिन्हांकित कर पकड़ा । पूछताछ में उसने अपना नाम पंचम छतर 24 साल निवासी गैलेक्सी अपार्टमेंट थाना विधानसभा स्थाई पता ग्राम जरिया थाना लम्हा बलांगीर उड़ीसा को पकड़ा। उसकी तलाशी लेने पर नाईट्रोसन नामक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट मिले। जिनके दस्तावेज न दिखाते हुए  गुमराह कर  रहा था।  गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 410  टेबलेट  एक्टिवा सी.जी. 04/एम/एक्स/2218 एक मोबाइल  कुल कीमत 103000/- रूपये जप्त किया।

इसी तरह से पुरानी बस्ती पुलिस ने महराजबंद तालाब स्थित शिव मंदिर के पास सचिन टण्डन 22 वर्ष निवासी गातापार अभनपुर को पकड़ा। उसके पास से 180 नाईट्रोटेन नामक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट  कीमत लगभग 1,300/- रूपये  जप्त कर 24 धारा 21(बी) नारकोटिक एक्ट का अपराध दर्ज किया ।
 


अन्य पोस्ट