रायपुर

प्रसाद योजना से विकसित होंगे राजीव लोचन कॉरिडोर, पुरखौती कन्वेंशन सेंटर
03-Jul-2024 4:01 PM
प्रसाद योजना से विकसित होंगे राजीव लोचन कॉरिडोर, पुरखौती कन्वेंशन सेंटर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 जुलाई। 
 पूर्व पर्यटन एवं संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री एवं वर्तमान में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल  के छत्तीसगढ़ को आस्था का केंद्र और धार्मिक पर्यटन के रूप में विश्व में पहचान दिलाने के प्रयासों के बाद केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने राज्य सरकार को पत्र जारी किया है। निदेशक , पर्यटन मंत्रालय  रोशन एम थॉमस ने भेजे पत्र में बताया कि  राजिम में राजीव लोचन कॉरिडोर निर्माण, रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में कन्वेंशन सेंटर निर्माण, सिरपुर स्थित बागेश्वरी मंदिर का जीर्णोद्धार को च्प्रसाद च् योजना के तहत स्वीकृति प्रदान की गई है। साथ ही पांच प्रमुख शक्तिपीठों रतनपुर में महामाया, चंद्रपुर में चंद्रहासनी, डोंगरगढ़ में बम्लेश्वरी, दंतेवाड़ा में दंतेश्वरी देवी और सूरजपुर स्थित कुदरगढ़ मंदिर के विकास और उनको जोडऩे के लिए भी केंद्र से स्वीकृति प्रदान की है।

पत्र के अनुसार मंत्रालय, पर्यटन के क्षेत्र में आधारभूत संरचना के लिए च्च्तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक विरासत संवर्धन अभियान (प्रशाद)ज्ज् और च्च्स्वदेश दर्शनज्ज् के तहत आर्थिक सहयोग प्रदान करता है। जिसके लिए डोंगरगढ़ स्थित बमलेश्वरी माता मंदिर को पहले ही 48.44 करोड़ रुपए प्रदान किए जा चुके हैं। 
 


अन्य पोस्ट