रायपुर

रामा डेयरी में 50 किलो सड़ी हुई दूध मलाई मिली
02-Jul-2024 7:17 PM
रामा डेयरी में 50 किलो सड़ी हुई दूध मलाई मिली

रायपुर, 2 जुलाई। खाद्य अमले ने मंगलवार को  अवंती बाई चौक स्थित रामा डेयरी  में दबिश दी। जहां मिली करीब 50 किलो सड़ी हुई मलाई को नष्ट करवाया। अधिकारियों के मुताबिक पिछले कई दिनों से विभाग को सूचना मिल रही थी कि राजधानी रायपुर के कई डेरियों में अनहाईजेनिक तरीके से दूध-दही बेचा जा रहा है। आज औचक निरीक्षण करने निकली टीम को रामा डेरी  में  जंग लगी हुई ट्रे में मलाई रखी हुई मिली।  अधिकारियों ने जब दुकान के अंदर रखे डीप फ्रिजर खुलवाया तो गंध से अधिकारी खुद परेशान हो गए,क्योंकि फ्रीज के अंदर कई दिनों से रखा हुआ क्रीम था।। जो पूरी तरह से सड़ गया था और उसका रंग सफेद से मटमैला हो गया था। टीम ने दुकान में मौजूद दूध-दही और क्रीम के सैंपल भी जब्त किया ।


अन्य पोस्ट