रायपुर

हरिचंदन, विष्णुदेव को रथयात्रा का न्योता
02-Jul-2024 2:19 PM
हरिचंदन, विष्णुदेव को रथयात्रा का न्योता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 जुलाई।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से विधायक श पुरन्दर मिश्र के नेतृत्व में उत्कल समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय को प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि 7 जुलाई को भगवान श्रीजगन्नाथ की रथ यात्रा का आयोजन राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर में किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रथयात्रा के आमंत्रण के लिए उत्कल समाज के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर डॉ पीके पात्रा, डॉ कमलाकांत भोई,  नारायण भोई, श्रीमती उषा पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

श्री मिश्रा के नेतृत्व मे जगन्नाथ सेवा समिति के पदाधिकारियों ने  रथ यात्रा महोत्सव हेतु राज्यपाल को आमंत्रण दिया। परंपरा के अनुसार राज्य के प्रथम सेवक होने के नाते श्री हरिचंदन जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर छेरापहरा की रस्म अदा करते हैं।
 


अन्य पोस्ट