रायपुर

मिशन मैंगो: फल खाने के बाद बीज न फेंके
30-Jun-2024 8:17 PM
 मिशन मैंगो:  फल खाने के बाद बीज न फेंके

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 30 जून। रोटरी कॉस्मो दिवास की टीम ने मिशन मैंगो के तहत आम खाने के बाद आम के बीज इक_ा करने का काम शुरू किया है। आम तौर पर हम इन बीजों को फेंक देते हैं, लेकिन अब इन बीजों का उपयोग पौधारोपण के लिए किया जा रहा है।

अब तक क्लब के सदस्यों ने 6,000 पेड़ लगाए हैं। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के लिए रोजगार उत्पन्न करना और जमीन को हरा-भरा बनाना है। महिलाओं को रोटरी कॉस्मो दिवास की ओर से 21,000 रुपये का योगदान दिया गया है। रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो दिवास की अध्यक्ष रिची अग्रवाल  ने सभी से कहा है कि वे किसी भी प्रकार के बीज को कचरे में न फेंकें, बल्कि उन्हें अपने बगीचे में लगाएं ।जैसे कि जामुन, कटहल, आम, अमरूद आदि। इस पहल को अपनाएं और धरती को हरा-भरा बनाने में योगदान दें।


अन्य पोस्ट