रायपुर

कमल विहार में पुलिस सहायता केन्द्र
30-Jun-2024 5:48 PM
कमल विहार में पुलिस सहायता केन्द्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 जून।
कमल विहार में पुलिस सहायता केन्द्र आज से काम करने लगा है ।इसका फीता  मोतीलाल साहू विधायक रायपुर ग्रामीण ने  एसएसपी संतोष कुमार सिंह प्रतीक जैन सीईओ आरडीए नया रायपुर की उपस्थिति में काटा । इस इलाके में  आये दिन अपराधिक घटना घटित होते रहीं हैं। इन अंकुश लगाने हेतु पुलिस सहायता केन्द्र शुरूलकिया गया। तीनों ने अपने उद्बोधन में क्षेत्र के आम जन को अपराध में अंकुश लगाने  सीसीटीव्ही कैमरा लगवाने की अपील की गई। श्री  सिंह ने  लोगो को नशे के खिलाफ नशा मुक्ति ये  निजात अभियान के संबंध में लोगो को जागरूक किया । सेक्टर -4 स्थित रायपुर विकास प्राधिकरण के  कार्यालय के कुछ हिस्से में तत्कालिक व्यवस्था के तहत यह  सहायता केन्द्र शुरू किया गया है।  पुलिस सहायता केंद्र में थाना टिकरापारा से प्रधान आरक्षक दानेश्वर साहू को प्रभारी और  थाना टिकरापारा एवं मुजगहन से आरक्षकों को तैनात किया गया है।


अन्य पोस्ट