रायपुर

करबला तालाब से अतिक्रमण हटाने मूणत ने दिए 15 दिन
30-Jun-2024 5:44 PM
करबला तालाब से अतिक्रमण हटाने मूणत ने दिए 15 दिन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 जून।
विधायक राजेश मूणत ने रविवार सुबह 7.00  नगर निगम और  स्मार्ट सिटी के अधिकारियों एवं वहाँ के स्थानीय वरिष्ठ नागरिकों के साथ कर्बला तालाब में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। वरिष्ठ नागरिकों से विकास कार्यों के संदर्भ में सुझाव मांगे। अच्छे सुझाव के अनुरूप ही विकास कार्यों को तेज जाएगा।

इलाके में जाम को लेकर युंका नेता पंडित सीमांत दीक्षित अपने साथियों के साथ  मूणत से मिले। उन्होंने बताया कि  महादेव घाट जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंदिर परिसर के नजदीक में मछली और सब्जी बाजार को विसर्जन कुंड के पास खाली मैदान में लगाने हेतु आग्रह किया है। उन्होनें बताया कि सुबह और शाम को अक्सर इस रोड में भीड़भाड़ रहने से जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। रोजाना ऐसी स्थिति बनती है। राहगीरों को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। भूलवश एंबुलेंस इधर आ जाए तो मरीजों को भी अस्पताल पहुंचने में घंटो लग जाता है। दीक्षित ने नगर निगम और जिला प्रशासन ने से भी मांग की है कि जनहित में बाजार को बताये स्थान पर शिफ्ट किया जाए। 

मूणत ने कहा कि एसडीएम  नन्द कुमार चौबे को करबला तालाब क्षेत्र का सीमांकन करवाने कहा। इस दौरान वार्ड पार्षद अमर बंसल ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर के अमिताभ दुबे और  इलाके के  गणमान्य स्वयंसेवियों के साथ चर्चा की। और निगम व रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के  अधिकारी उपस्थित थे।

भूमाफिया को दी चेतावनी
मूणत ने भूमाफियाओं को चेतावनी देते हुए कहा कि तालाब पार में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने  नगर निगम के अधिकारियों एवं स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को 15 दिवस के अंदर करबला तालाब का मॉडल तैयार कर प्रेजेंटेशन देने के निर्देश दिए। विधायक राजेश मूणत ने कर्बला तालाब के आसपास रहने वाले स्थानीयजनो से चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि इसके लिए नगर निगम के अधिकारियों ने 15 दिन के भीतर चिन्हांकन करके अतिक्रमण  हटाने का निर्णय लिया है। राजेश मूणत ने बताया कि मानसून आ गया है। शहर में जितने भी तालाब  हैं,उनके किनारे फलदार एवं शानदार वृक्षरोपण करने की योजना बनाये। नगर निगम के अधिकरियों को निर्देशित किया गया है कि  रायपुर में स्मार्ट सिटी के जितने भी प्रोजेक्ट चल रहे हैं, उसमें तेजी लाएं। साथ ही मास्टर प्लान का विषय ध्यान रखकर सके  अनुरूपी विकास कार्य करें। मूणत ने इन दौरों  के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शीतला मंदिर परिसर खपरा भट्टी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम  मन  की बात का प्रसारण सुना।


अन्य पोस्ट