रायपुर

जिला स्तरीय मानसून लीग टेबल टेनिस प्रतियोगिता 5 से
29-Jun-2024 6:43 PM
जिला स्तरीय मानसून लीग टेबल टेनिस प्रतियोगिता 5 से

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 जून। राजधानी टेबल टेनिस संघ, द्वारा च्च्रायपुर जिला स्तरीय मानसून लीग टेबल टेनिस प्रतियोगिता- 2024ज्ज् का आयोजन सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल में किया जा रहा है। संघ के सचिव विनय बैसवा?े ने बताया कि  प्रतियोगिता में 5 से 7 जुलाई तक 06 वर्गों में होगी। इनमें सीनियर पुरुष एकल, सीनियर महिला एकल,  यूथ अंडर -17 (जुनियर) बालक एकल,  यूथ अंडर -17 (जुनियर)  बालिका एकल एवं यूथ अंडर -13 (कैडेट) बालक एकल, यूथ अंडर -13 (कैडेट) बालिका एकल हेतु कुल मिलाकर  जिसकी प्रविष्टि की अंतिम तिथि 2 जुलाई (सायं 7 बजे तक) है। 12 से 14 जुलाई तक यूथ अंडर -19 (यूथ) बालक एकल, यूथ अंडर -19 (यूथ) बालिका एकल, यूथ अंडर -15 (सब जुनियर)  बालक एकल, यूथ अंडर -15 (सब जुनियर) बालिका एकल एवं  यूथ अंडर -11 (होप्स) बालक एकल तथा यूथ अंडर -11 (होप्स) बालिका एकल हेतु कुल मिलाकर 06 वर्गों में प्रतियोगिता होगी जिसकी प्रविष्टि की अंतिम तिथि 9 जुलाई (सायं 7 बजे तक) है।

प्रतियोगिता में  संघ के रजिस्टर्ड खिलाड़ी  रायपुर जिला मानसून लीग टेबल टेनिस प्रतियोगिता एवं रायपुर जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप (दोनों में से किसी भी एक जिला स्तरीय प्रतियोगिता) में भाग लेने वाले पंजीकृत खिलाडिय़ों का चयन/प्रविष्टी ही रायपुर में  03 से 06 अक्टूबर  तक आयोजित होने वाली 22वीं स्टेग छत्तीसगढ़ राज्य टेबल टेनिस  चैम्पियनशिप 2024 को लिए  स्वीकार की जाएगी। इसमें जिला के अन्य टूर्नामेंट को शामिल नहीं किया जायेगा।      प्रतियोगिता में भाग लेने वाले इच्छुक खिलाड़ी अपना नाम सायं 6  से 8 बजे के मध्य सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, रायपुर में आकर प्रदीप जोशी (मो. 99810-55577) एवं प्रवीण निरापुरे (मो. 98271-82959) को लिखा सकते हैं।


अन्य पोस्ट