रायपुर

पांच किलो गांजे के साथ बाराबंकी के दो युवक पकड़ाए
29-Jun-2024 4:17 PM
पांच किलो गांजे के साथ बाराबंकी के दो युवक पकड़ाए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 जून। गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन स्थित गेट नंबर 2 के पास 5 किलो गांजे के साथ 2 तस्कर को पकड़ा। दोनों मूलत: उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। इनसे जप्त गांजे की कुल कीमत  54,000 रूपए है।

पूछताछ में दोनों ने अपने  नाम धर्मेन्द्र रावत पिता श्याम लाल रावत उम्र 22 साल निवासी त्रिवेदीगंज, सतीश डोम पिता रामसुमिरन डोम  19 साल निवासी सवनिकपुर थाना लोनी कटरा जिला बाराबांकी उत्तर प्रदेश बताया। उनके पास रखे बैग में कुल 5.300 किलो  गांजा मिला।  दोनों  को गिरफ्तार कर  धारा 20 बी नारकोटिक एक्ट का अपराध दर्ज किया गया


अन्य पोस्ट