रायपुर
देवर्षि नारद पत्रकारिता सम्मान 29 को
28-Jun-2024 8:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 28 जून। देवर्षि नारद जयंती समारोह आयोजन समिति छत्तीसगढ़ प्रान्त द्वारा नारद जयंती के उपलक्ष्य में पत्रकारिता सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। 29 जून 2024 को शाम चार बजे संस्कृति विभाग के सभागार में यह कार्यक्रम संपन्न होगा। इस अवसर पर पत्रकारिता विवि भोपाल के कुलपति केजी सुरेश प्रमुख वक्ता होंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनसम्पर्क विभाग के आयुक्त मयंक श्रीवास्तव होंगे। इस समारोह में डॉक्टर अवधेश मिश्रा को देवर्षि नारद पत्रकारिता सम्मान भोलाराम सिन्हा को स्वर्गीय बबनप्रसाद मिश्रा स्मृति सम्मान और फोटो जर्नलिस्ट भूपेश केशरवानी को स्वर्गीय रमेश नैयर स्मृति सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे