रायपुर

निकाय चुनाव को लेकर आयुक्त ने मतदान केन्द्र और कर्मियों की जानकारी मांगी
27-Jun-2024 7:12 PM
निकाय चुनाव को लेकर आयुक्त ने मतदान केन्द्र और कर्मियों की जानकारी मांगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 जून। राज्य निर्वाचन आयुक्त  अजय सिंह ने  नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन की तैयारियां तेजी से करने की कवायद शुरू कर दी है। उन्होंने  प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्रीमती निहारिका बारिक सिंह, सचिव नगरीय प्रशासन बसवराजू एस. , सचिव सामान्य प्रशासन  डी.डी.सिंह तथा सचिव राज्य निर्वाचन आयोग डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के साथ बैठक की। बैठक में नगरीय निकायों और  पंचायतों के वार्डों के परिसीमन की प्रक्रिया के संबंध में चर्चा करते हुए आयुक्त श्री सिंह ने इसे समय सीमा में कराने पर जोर दिया है। इस मौके पर उन्होंने समय-समय पर उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्वाचन से संबंधी दिए गए महत्वपूर्ण निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने पर भी बल दिया।

बैठक में  मतदाता सूची की तैयारी की भी आयुक्त श्री सिंह ने समीक्षा की। साथ ही मतदान केन्द्र और मतदान कर्मियों की आवश्यकता और व्यवस्था पर भी बात की। उन्होंने आम निर्वाचन के पहले सभी आवश्यक तैयारियां समय पर सुनिश्चित करने पर बल दिया है।


अन्य पोस्ट