रायपुर

प्रवेशोत्सव के साथ न्योता भोज भी
27-Jun-2024 6:54 PM
प्रवेशोत्सव के साथ न्योता भोज भी

रायपुर, 27 जून। रामनगर स्थित शासकीय गोकुल राम वर्मा प्राथमिक शाला में बुधवार क़ो प्रवेश उत्सव बढे धूमधाम से मनाया गया। इस मौके  पर  रामनगर के प्रमुख समाजसेवी अश्वन वर्मा ने न्योता भोज  भी रखा  था।  प्रवेश उत्सव का  पार्षद भोला राम साहू  ने फीता काटा और नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया। सभी बच्चों क़ो किताब, ड्रेस एवं चॉकलेट प्रदान कर उन्हें आशीर्वाद दिया ।

इस अवसर पर समाजसेवी अश्वन वर्मा, तथा विशिष्ट अतिथि के रूप मे कर्मा चौक स्थित बेल कुंवर स्कूल के प्रधान पाठक  लक्ष्मीनारायण साहू, राहुल  कौशिक, श्रीमती ममता साहू सादर आमंत्रित थे ।


अन्य पोस्ट