रायपुर
आप ने केजरीवाल की गिरफ्तारी की निंदा की
26-Jun-2024 6:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 26 जून। आप के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को अब ईडी से परेशान कर जब ईडी अपना तथ्य प्रस्तुत नहीं कर पा रही है और जमानत मिल रहा है, तब अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए केजरीवाल को प्रधानमंत्री के थानेदार मे तिहाड़ जेल में जाकर देर रात्रि गिरफ्तार किया है। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रवक्ता विजय कुमार झा ने इसकी निंदा करते हुए याद दिलाया है कि 2014 में विपक्ष में रहते हुए नरेंद्र मोदी ने सीबीआई को प्रधानमंत्री का थाना तथा सीबीआई का दुरुपयोग का आरोप लगाया था। श्री झा ने राष्ट्रपति से मांग की है कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के घर भी ईडी और सीबीआई का छापा पड़े तो केजरीवाल से ज्यादा संपत्ति मिलेगा। तानाशाही सरकार का समर्थन करने वाले चंद्रबाबू नायडू एवं नीतीश कुमार भी सावधान हो जाए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे