रायपुर
कैनाल लींकिंग रोड का सौंदर्यीकरण, पाथ वे मरम्मत के निर्देश
26-Jun-2024 6:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 जून। निगम के आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने बुधवार को राजधानी के कैनाल लींकिंग रोड पंडरी, रविनगर, राजातालाब, शंकर नगर सहित अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण किया। और कैनाल लींकिंग रोड के दोनों किनारों, पाथवे में आवश्यक सुधार एवं मरम्मत,सौंदर्यीकरण करवाने, लेंड स्केपिंग, रंग रोगन करने के निर्देश दिए । ताकि वहाँ से निकलने पर वाहन चालकों, राहगीरों को स्वच्छ, सुन्दर, हरितीमायुक्त वातावरण का एहसास हो सके। निरीक्षण में रायपुर की सहायक कलेक्टर सुश्री अनुपमा आनंद और निगम के सभी अधिकारी साथ रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे