रायपुर
इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी के पास निजी भूमि में अवैध प्लाटिंग पर थ्रीडी चली
26-Jun-2024 6:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 जून। निगम जोन 8 की टीम ने सप्रे वार्ड के तहत रायपुरा इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी के पास अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लगभग 1.18 एकड़ निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर रोक लगाई । अवैध प्लाटिंगकर्ता द्वारा बनायी गयी मुरूम रोड को थ्रीडी से काटा गया।
जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव ने बताया कि तहसीलदार रायपुर को पत्र लिखकर इस भूमि के स्वामियों की जानकारी मांगी है ताकि उनके विरूद्ध पुलिस में नामजद एफआईआर दर्ज करवायी जा सके।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे