रायपुर
10 जुलाई से कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सडक़ पर
23-Jun-2024 4:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 जून। भाजपा नेताओं के आश्वासन पर विस-लोस चुनावों में भरपूर समर्थन देने के बाद शासकीय कर्मचारी अब तक अपनी मांगे पूरी न होने से नाराज हैं। बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर चरणबद्ध तरीके से आगे बढऩे का फैसला किया है। अब तक वे कलेक्टर, मुख्य सचिव, सीएम विष्णु साय, वित्त मंत्री ओपी चौधरी को ग्यापन सौंप कर आग्रह कर चुके हैं । अब 10 जुलाई से सडक़ की लड़ाई का निर्णय लिया है। रायपुर में प्रांतीय पदाधिकारी एवं संभागीय बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 10 जुलाई को भोजन अवकाश में मांगों को लेकर प्रदेश में प्रदर्शन किया जाएगा एवं सीएम-सीएस को वादों का स्मरण ज्ञापन सौपा जाएगा। उनकी मांगों में केंद्र के देय तिथि से लंबित एरियस सहित महंगाई भत्ता, 300 दिन का अवकाश नकदीकरण के साथ अन्य कर्मचारी समस्याएँ शामिल हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे